जमशेदपुर:जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में राशन डीलर की मनमानी और अभद्र व्यवहार के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. मामला परसुडीह हलुदबनी स्थित बीसी गोप डीलर का है. जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि डीलर द्वारा महीने में केवल एक बार राशन दिया जा रहा है, जबकि नियम के अनुसार महीने में दो बार राशन देना है. ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वे डीलर से सवाल पूछती हैं तो वे अभद्र व्यवहार करते हैं.(नीचे भी पढ़े)
इस बात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के उप मुखिया और स्थानीय ग्रामीण दलबल के साथ राशन डीलर के यहां पहुंचे और उनके द्वारा किए जा रहे कारनामों पर जमकर बवाल काटा. ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी से शिकायत कर डीलर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि डीलर की मनमानी और अभद्र व्यवहार के कारण उन्हें परेशानी हो रही है. (नीचे भी पढ़े)

जब डीलर से इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया और कहा कि आदेश आया है. लेकिन, डीलर के जवाब से यह साफ नहीं हो पाया कि आखिर वे किस आदेश की बात कर रहे हैं. ग्रामीणों का विरोध जारी है और वे डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.




