जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रत्येक माह की भांति इस माह भी केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 50 जरूरतमंद लोगों को 35वें माह का पोषण किट उपलब्ध कराया गया. उक्त कार्यक्रम साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस के मानद सचिव सह रेड क्रॉस झारखंड में इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह के साथ प्रत्येक महीने 4 मरीजों को पोषण सहयोग देने वाली निक्षय मित्र पूर्बी घोष, रेड क्रॉस के वाइस पेट्रॉन डीके घोष, कार्यकर्ता राजेश मोहन प्रसाद, चन्द्रनाथ सरकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. रेड क्रॉस भवन में जिला टीबी नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी गंगाधर महतो एवं राजेश कुमार भी उपस्थित रहे, जिसमें टीबी के मरीजों एक महीने के पौष्टिक पोषण किट के साथ एक महीने के लिए विटामिन प्रदान भी किया गया. इस अवसर पर श्री सिंह ने टीबी मरीजों से आग्रह किया कि वे चिकित्सकों द्वारा बताये गये नियम के अनुसार पूरे समय तक दवा लें. उन्होने कहा कि बीच में दवा छोड़ देने से टीबी और ज्यादा परेशानी में डालता है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि दवा खाने पर शरीर को अतिरिक्त पौष्टिक आहार की जरूरत होती है, जिसे पूरा करने के लिए रेड क्रॉस नियमित खाद्यान्न के साथ साथ प्रोटीनयुक्त दाल, सोयाबीन, चना, बदाम एवं वसा के रूप में सरसो तेल के साथ नियमित खाद्यान्न में चावल प्रदान करता है. उन्होंने मरीजों को बताया कि स्वच्छता का पालन करें, दवा लें, अच्छा भोजन लें तो वे शीघ्र स्वस्थ हों जाएंगे और टीबी की बीमारी भी दूर होगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस में जून महीने में इंटर्न मेघा बाग, कार्यकर्ता नागराज रायचुरी, राधेश्याम कुमार, श्याम कुमार, आशीष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.



