जमशेदपुर: हाल ही में महाराष्ट्र के बीड जिले के चाकरवाडी ,तालुका में चल रहे शिवा महापुराण कथा में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त के प्रति की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल सम्पूर्ण कायस्थ समाज सहित सर्वसमाज की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि धार्मिक मर्यादाओं का भी घोर अपमान है. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है. हमारी यह स्पष्ट मांग है कि पंडित प्रदीप मिश्रा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा पूरे देशभर में व्यापक स्तर पर कायस्थ समाज द्वारा लोकतांत्रिक माध्यमों से विरोध किया जाएगा.



