रांची : झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक, शुक्रवार 20 जून को शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. कैबिनेट की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी. कई और फैसले होने की भी उम्मीद जतायी जा रही है. हालांकि, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गयी है. इस माह में यह दूसरा कैबिनेट बैठक है. हर बार कई सारे अहम फैसले लगातार सरकार ले रही है.














