जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित राममड़ैया बस्ती स्थित ईया फाउंडेशन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सेवा भाव से भोजन वितरण किया. फाउंडेशन की टीम ने स्वयं भोजन बनाकर लगभग 200 लोगों को गरम और पौष्टिक भोजन परोसा. इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य उदित यादव, बंटी, सतीश, मनमोहन, अकाश्य, मोंटी, प्रकाश, सुमित, पंकित, अंकित और साहिल विशेष रूप से उपस्थित रहे. सभी सदस्यों ने मिलकर खाना तैयार किया और पूरे समर्पण के साथ लोगों तक भोजन पहुंचाया. कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन से राजेश्वरी भी उपस्थित रहीं. उन्होंने ईया फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा ने कहा कि जब जरूरतमंदों को सहायता मिलती है, तब मानवता जीवित रहती है. हम प्रयासरत हैं कि हर बस्ती तक राहत पहुंच सके. ईया फाउंडेशन आने वाले दिनों में अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी सेवा कार्य जारी रखेगा.











