चाकुलिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने योग दिवस के दिन योगाभ्यास किया. मौके पर योगा के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तरह के योगाभ्यास किया गया एवं करें योग रहे निरोग, योग करो रोज करो के थीम के साथ योगाभ्यास किया गया. अवसर पर योग से होने वाली स्वास्थ्य लाभ की जानकारी देकर सभी को जागरूक किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही आयुष्मान आरोग्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें ज्यादा से ज्यादा मरीजों के गैर संचारी रोग, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ एवं अन्य सभी प्रकार के मरीजों की स्वास्थ्य की जांच की गयी. मौके पर सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार प्रसार किया. मौके पर डॉ स्वाति कुमारी, बीपीएम सतीश कुमार वर्मा, प्रणय बहुरिया, जगमोहन महतो आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी असीम पॉल, योग शिक्षक दीप्ति रानी पॉल, अनिल टुडू, बाणेश्वर महतो, मामूनी सिंह सरदार, अंजनी सोरेन समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.











