जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन दो दिन पूर्व बागबेड़ा के निचले इलाकों में पानी भरने से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से किया गया. शिविर में सामान्य प्रकार के रोगी ही आए जो हल्के सर्दी बुखार से पीड़ित थे,.(नीचे भी पढ़े)
शिविर के दौरान सभी स्थानीय लोगों को जरूरत के अनुसार दवा भी प्रदान किया गया एवं आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई के लिए ब्लीचिंग भी दी गई, ताकि साफ सफाई हेतु उसका छिड़काव करें. शिविर को सफल बनाने में चिकित्सक डॉक्टर विजय शंकर प्रसाद, एवं उनकी टीम के साथ रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, आशीष कुमार, अशोक कुमार सिंह व श्याम कुमार उपस्थित थे.












