गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी गांव में पिछले एक हफ्ते से बिजली आपूर्ति बाधित है. गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है. इससे गांव के 20 से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है. बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत बिजली विभाग को दी गयी है. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को भी आवेदन पत्र देकर ट्रांसफार्मर की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से परेशानी हो रही है. रात में अंधेरे में रहना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने के कारण गांव के बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो रहा, पेयजल के लिए मोटर नहीं चल रहा.



