जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के वार्षिक खेलकूद 2025-26 का शुभारंभ फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ हुआ. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कम्पनी की कुल 6 टीम वही स्कूल की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया. आज के खेले गये मैचों में पहला मैच स्कूल श्रेणी में लिटिल फ्लावर स्कूल और शिक्षा निकेतन हाई स्कूल के बीच में हुआ, जिसमें शिक्षा निकेतन 1-0 से विजयी रहा. वही दूसरा मैच कंपनी श्रेणी में नैनो वारियर्स और ट्रांस एक्सल के बीच खेला गया, जिसमें ट्रांस एक्सल 2-1 से विजयी रहा. (नीचे भी पढ़ें)

टूर्नामेंट के उदघाटन में टाटा मोटर्स के ईआर हेड सौमिक रॉय, एडमिन हेड विएन सिंह और टाउन एडमिन हेड रजत सिंह और आशीष सेन के उपस्थिति में हुई.



