जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुस्को स्कूल कदमा में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें. उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम 2.0” की पहल में अपना योगदान देते हुए वृक्षारोपण किया. कार्यक्रम में जेम फाउंडेशन के एडमिनिस्ट्रेटर एएफ मदन, जेम फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर जीजू थॉमस, विद्यालय की प्राचार्या झमुझमुई नंदी, उप प्राचार्या आनंदिता राय, कमर अली एवं सीमा तिवारी शिक्षकगण एवं छात्रगण उपस्थित रहे और उन्होंने यह शपथ लिया कि इस पहल में अपना बराबर का योगदान देंगे और दूसरों को भी इस पहल से जोड़ेंगे और जागरूक करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडे ने जुस्को स्कूल कदमा के वृक्षारोपण की पहल को एक सुनहरा कदम बताया और कहा कि दूसरे विद्यालय भी इसे अपनाएं और अपने विद्यालय में लागू करें.



