जमशेदपुर : टाटा स्टील अब कोयले की गुणवत्ता में सुधार और संसाधनों के कुशल उपयोग के लिए वाशरी कोयले का इस्तेमाल करेगी. कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा वाशरी डेवलपमेंट व ऑपरेशन के लिए इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट्स की सप्लाई हेतु निकाले गए टेंडर में हिस्सा लेगी. इस दिशा में कंपनी के प्रबंध निदेशक ने एक क्रॉस फंक्शनल टीम का गठन किया है, जिसकी हर माह निगरानी कंपनी के वीपी-रॉ मैटेरियल और वीपी-टेक्नोलॉजी आरएंडडी एनएमबी व ग्रेफाइन करेंगे. इस टीम का नेतृत्व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (प्रोसेस) अतानु रंजन पाल को सौंपा गया है, जबकि संयोजन का जिम्मा प्रिंसिपल टेक्नोलॉजिस्ट (कोल बेनीफिशियरी) नीरज कुमार को मिला है. (नीचे भी पढ़ें)
टीम में शामिल अन्य प्रमुख अधिकारी हैं, जिसमें चीफ प्रोक्योरमेंट ग्रुप रॉ मैटेरियल अमित खुराना, हेड पोर्टफोलियो मैनेजमेंट अंकित बागरी, चीफ आयरन मेकिंग टेक्नोलॉजी ग्रुप देबप्रसाद चक्रवर्ती, हेड प्रोक्योरमेंट डोमेस्टिक रॉ मैटेरियल कौशल कुमार शॉ, शिखर चैंपियन मनीष कुमार, हेड ब्वॉय-प्रोडक्ट सेल्स मनीष कुमार शर्मा, चीफ रॉ मैटेरियल टेक्नोलॉजी ग्रुप पीके त्रिपाठी, चीफ बीपीई ऑपरेशंस प्रकाश सिंह, हेड जेसीपीपी प्रसनजीत सामंता, प्रिंसिपल जियोलॉजिस्ट (कोल झरिया) प्रवीण खतरीस, चीफ स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट रतनेश चौबे और चीफ रॉ मैटेरियल स्ट्रैटेजी शिरिश शेखर शामिल है.



