जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के जुगसलाई में स्वास्थ्य विभाग से स्वीकृत योजना जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखण्ड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर जुगसलाई में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सभी तरह से दुरुस्त हो. इसे लेकर हेमंत सरकार पूरी तरह से गंभीर है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने और कहा कि क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता है. इसके तहत स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई योजनाओं पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है. मौके पर विजय अग्रवाल, माणिक मल्लिक, मोहमद जमील, मुकेश शर्मा, राजन मिश्रा, शामू मल्लिक, रंजन पांडेय, मोनू तिवारी, अब्दुल कादिर, दिनेश जयसवाल, सुनील, विष्णु सोनकर, नेहा देवी, सोनू सिंह आकाश आदि उपस्थित थे.



