चाकुलिया : रथयात्रा और मुहर्रम के त्योहार को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में डीसीएलआर नीद निखिल सुरीन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुस्लिम समुदाय के त्योहार मोहर्रम और रथयात्रा को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए, (नीचे भी पढ़ें)
ताकि पर्व में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. मौके पर नगर प्रशासक चंदन कुमार, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, बीडीओ आरती मुंडा, नगर प्रबंधक अनंत खलखो, नगर प्रबंधक प्रभात मिंज, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष संध्या रानी सरदार,दिनेश सिंह, मो गुलाब, गणेश प्रसाद रुंगटा, मुरारी शर्मा, अक्षय महंती, पतित दास, समीर दास, राशिद खान, अभिषेक पति, अशोक पति समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक का संचालन रवींद्र नाथ मिश्रा ने किया. बैठक के बाद नशा मुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर सभी पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने और क्षेत्र को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने में हर संभव सहयोग करने की शपथ ली.



