चाकुलिया : चाकुलिया नगर प्रशासक के निर्देशानुसार रथ यात्रा एवं मोहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं साफ सफाई बनाए रखने के लिए नगर पंचायत की एक संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया गया. टीम ने वैसे स्थलों, जहां सड़क किनारे बिल्डिंग मटीरियल पाए गए, उन्हें हटाने का निर्देश देते हुए ऐसा नहीं करने पर ऐसे लोगों पर दंडात्मक करवाई की चेतावनी भी दी गई. इस अवसर पर नगर प्रबंधक प्रभात मिंज ने कहा कि विभिन्न चौक चौराहों का भी निरीक्षण किया गया जहां कूड़ा-कचरा जमा है, उसे तुरत सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया कि पर्व के पूर्व साफ सफाई की जाए ताकी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मौके पर नगर प्रबंधक अनंत खलखो, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता रोहित लकड़ा, राजस्व निरीक्षक विशाल तिर्की, बीरेंद्र उरांव, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ समेत अन्य शामिल थे.



