सरायकेला: सरायकेला थाना प्रभारी ने प्रभार लेने के साथ ही सरायकेला थाना के थाना प्रभारी विनय कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं. गुरुवार की रात थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ नगर क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे सात लोगों को पकड़ा और थाना लेकर आई. थाना प्रभारी ने बताया कि नशा के खिलाफ सरायकेला नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर जांच अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में सात लोगों को शराब पीते पकड़ा गया है. सभी को थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ सरायकेला थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.



