जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन समझौता और आइबी पर प्वाइंट वैल्यू के मसले पर वार्ता तेज होगी. बुधवार की देर शाम को टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री नेता अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह की बैठक हुई. इस बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत की गयी. इस दौरान कमेटी मेंबरों के खिलाफ हो रही कार्रवाई और उनके प्लांट के भीतर से टीएमएच और अन्य जगह आने जाने पर लगायी जा रही पाबंदी पर तीनों नेताओं ने प्रमुखता से उठायी. इस दौरान कहा गया कि 2023 से आइबी पर प्वाइंट वैल्यू का मामला लंबित है. ऐसे में दो साल का समय बीत गया है. लिहाजा, इसका समझौता तत्काल कराया जाये तो बेहतर होगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं, वेज रिवीजन समझौता को लेकर भी वार्ता तेज करने की मांग की गयी. प्लांट के भीतर सेफ्टी को लेकर टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने काफी चिंतित दिखे और यूनियन को सुरक्षा और दुर्घटना को रोकने में जवाबदेही लेने को कहा ताकि सारे कर्मचारी प्लांट के भीतर से लेकर बाहर तक सुरक्षित रह सके. एमडी ने यहां सेफ्टी को लेकर कहा कि कहीं भी अगर लापरवाही दिखे तो वे तत्काल वरीय अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का निराकरण करें. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस दौरान यह तय किया गया कि कमेटी मेंबरों के साथ एमडी का भी मीटिंग होगी. इस बार के चुने गये कमेटी मेंबरों के साथ टाटा स्टील के एमडी के साथ बातचीत नहीं हो पायी है. लिहाजा, इसकी मीटिंग को तत्काल कराया जाये. एमडी ने इस पर औपचारिक अपनी सहमति दे दी है.




