जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने शुक्रवार को स्थायीकरण की सातवीं सूची जारी कर दी. इसके तहत 225 लोगों के स्थायीकरण की सूची को कंपनी के लेबर ब्यूरो के बोर्ड में लगाया गया है. स्थायी होने वाले बाई सिक्स कर्मियों का मेडिकल 3 जुलाई से लेकर 2 अगस्त के बीच होगा. कर्मियों को हालिया चार पासपोर्ट साइज फोटो, जिसका बैकग्राउंड रेड हो, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, यूएएन सर्विस हिस्ट्री और शैक्षणिक डिग्री के सारे प्रमाण पत्र साथ लाने को कहा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में गत 25 जनवरी 2024 को हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत सात चरणों में 225 – 225 की सूची निकाल चुका है. इस तरह 2700 बाइ-सिक्स कर्मियों में से 1675 कर्मियों को स्थायीकरण की सूची निकल चुकी है, जिसमें से अधिकांश का स्थायीकरण हो चुका है. अब केवल 1025 बाइ-सिक्स कर्मचारी रह गये हैं, जिन्हें स्थायी किया जाना बाकी है. जून 2026 तक टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों की यह सूची खत्म हो जायेगी. स्थायीकरण की अगली सूची दुर्गा पूजा के समय होगी.



