चाकुलिया: हुल दिवस के अवसर पर भालुकबिंदा स्थित आनंद मार्ग विद्यालय परिसर में सोमवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति और जनशक्ति कल्याण समिति चाकुलिया के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में सात महिलाएं और 77 पुरूष ने रक्तदान किया. शिविर में कुल 84 युनिट रक्त संग्रह हुआ. इससे पूर्व रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाज के वरिष्ठ नेता कोकिल चन्द्र महतो और जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर संबोधित करते हुए कोकिल चन्द्र महतो ने कहा कि समिति ने हुल दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है. कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवन देने के समान है. उन्होंने सभी रक्तदाता को रक्तदान करने के लिए धन्यवाद दिया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, हरि शंकर महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर जगन्नाथ महतो,सपन महतो, चंदन महतो, मनोरंजन महतो, बापी मल्लिक, जयदेव महतो, टुलू साव, परिमल महतो, गिरीश महतो, ध्रुव महतो, सहदेव महतो, प्रकाश महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




