जमशेदपुर : सिदो-कान्हू हुल दिवस के अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर प्रखंड के खुकड़ाडीह सिदो-कान्हू जाहेरथान में संथाल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया. जमशेदपुर प्रखंड परसुडीह क्षेत्र अंतर्गत सिदो-कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल हलुदबनी बगानटोला में हुल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और इस अवसर पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही विद्रोह के महायनायक वीर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किये. वही दूसरी और जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हलुदबनी सिदो-कान्हू चौक पर हुल दिवस के अवसर पर संथाल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके पश्चात सेवा ही लक्ष्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक ने सैकड़ो महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा की झारखंड के शहीदों का बलिदान देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले आदिवासियों की संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को याद करने का यह खास दिन है.




