जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे) का आयोजन किया गया. नेशनल डॉक्टर्स डे पूरे देश में डॉ बिधान चंद्र राय के जन्मदिवस पर मनायी जाती है. हर साल के 1 जुलाई को इसका आयोजन किया जाता है. इस दौरान चिकित्सकों की सुरक्षा की थीम पर इसको मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान टीएमएच में खुशियां मनायी गयी और चिकित्सकों के प्रति टाटा स्टील ने अपना आभार जताया. इस दौरान चिकित्सकों के सम्मान में केक काटा गया. मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)

इसको लेकर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों के प्रति आभार जताया गया. टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की महाप्रबंधक (जीएम) डॉ विनिता सिंह ने यहां सभी का स्वागत किया. इस मौके पर टीएमएच में नयी रेडियोलॉजी रिपोर्टिंग स्टेशन और रेडियोलॉजी क्लिनिक का उदघाटन किया गया. नयी सुविधा से मरीजों को लैब टेस्ट की जांच रिपोर्ट प्राप्त करने में आसानी होगी जबकि रिपोर्ट भी जल्द मिला करेगा. इसके जरिये मरीजो को जरूरत पड़ने पर अगर रिपोर्ट देखना होगा और बाहर इलाज कराने के दौरान रिपोर्ट को एक्सेस ऑनलाइन करना होगा तो वह सुविधा भी मिल सकेगी. टाटा स्टील द्वारा टीएमएच में लगातार सुधार किये जा रहे है और संसाधनों में बढ़ोत्तरी की जा रही है ताकि मरीजों का बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके.




