चाकुलिया: पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा 5 जुलाई को होगी. कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा क्षेत्र के प्रसिद्ध पहाड़ पूजा है. पहाड़ पूजा करने के लिए झारखंड, बंगाल और ओडिशा से हजारों श्रद्धालु विभिन्न वाहनों पर सवार होकर जयनगर गांव तक पहुंचकर दो किमी पैदल चलकर पहाड़ पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा करेंगे. लोगों का मानना है कि पहाड़ पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी. हजारों लोग पहाड़ पूजा कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं. पहाड़ पूजा में लोग अपनी मन्नतें पूरी करते हैं. क्षेत्र के लोगों ने कहा कि पहाड़ के नीचे तलहटी पर माता पार्वती और पहाड़ की चोटी पर भगवान शिव की पूजा करते हैं.
कन्हाईश्वर पहाड़ विकास से आज भी है उपेक्षित – कन्हाईश्वर पहाड़ क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक धरोहर है. हर वर्ष बंगला के अषाढ़ माह के तीसरे शनिवार को कन्हाईश्वर पहाड़ की होती है और हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं. पूजा कमेटी के लोगों ने कहा कि हर वर्ष क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूजा में आते हैं और पूजा स्थल के विकास करने की बात कहते हैं परंतु आज तक विकास नहीं हुआ है. विगत कुछ माह पूर्व विधायक समीर मोहंती ने पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए शिलान्यास किया था, परंतु आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा के दिन खुब बिकते हैं कटहल – कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में प्रसाद के रूप में कटहल प्रमुख है. पूजा के दिन पहाड़ के नीचे कई दुकानदार कटहल की दुकान लगाते है और पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु भी जमकर कटहल की खरीदारी करते हैं.




