जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा गोलमुरी के टिनप्लेट मैदान में जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के सभी प्रखंडों की अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की विजेता टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन समारोह की शुरुआत उपायुक्त द्वारा गुब्बारे उड़ाकर एवं फुटबॉल को किक मारकर की गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एपीओ व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. उपायुक्त ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि सुब्रतो कप एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है. उन्होने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन सच्ची जीत टीम भावना, अनुशासन और समर्पण में होती है.




