जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने 15 पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों का तबादला और पदस्थापन कर दिया है. इसके तहत सचिन कुमार दास को एमजीएम थाना प्रभारी, अविनाश कुमार को परसुडीह थाना प्रभारी, बैजनाथकुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक के पद से हटाकर जुगसलाई थाना प्रभारी, परसुडीह थाना प्रभारी मोहम्मद फैज अहमद को सीसीआर का इंस्पेक्टर, मधुसूदन डे को घाटशिला थाना प्रभारी के पद से हटाकर जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी, सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान को पटमदा अंचल निरीक्षक, मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार को सीतारामडेरा थाना प्रभारी, भूषण कुमार को गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी के पद से हटाकर बिष्टुपुर साईबर अपराध थाना, बिरेंद्र कुमार को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी के पद से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी, नित्यानंद प्रसाद को सीसीआर साकची से हटाकर मानगो थाना प्रभारी, वंश नारायण सिंह को पटमदा अंचल निरीक्षक के पद से हटाकर घाटशिला थाना प्रभारी, शैलेंद्र को बिष्टपुर साइबर थाना से हटाकर गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी, सुंदरनगर थाना प्रभारी पव़न कुमार को गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज किया गया है जबकि बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित को गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज, अमित कुमार चौधरी को सोनारी थाना से बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि अजीत कुमार मुंडा को पोटका से हटाकर सुंदरनगर थाना प्रभारी बनाया गया है.




