जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 में एक दिन में 96 हीट कास्ट करने का रिकॉर्ड बनाया है. इस मौके पर टाटा स्टील के वीपी स्टील चैतन्य भानु ने कर्मचारियों के साथ इसकी खुशियां बांटी. इस मौके पर विभागीय कमेटी मेंबर और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, जेडीसी चेयरमैन आरके झा, चीफ एलडी 2 हितेश शाह समेत अन्य लोग मौजूद थे. कर्मचारियों का हौंसला उन्होंने बढ़ाया.




