• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur east mla meets ssp : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधि-व्यवस्था की समस्याओं को लेकर एसएसपी से की मुलाकात, मांग पत्र सौंपकर समस्याओं का मांगा ठोस समाधान

July 2, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू लगातार गंभीर हैं. बुधवार को उन्होंने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय से मुलाकात की और लोगों की सुरक्षा और सुविधा हेतु विधि व्यवस्था दुरुस्त करने संबंधी विस्तृत मांग-पत्र सौंपा. विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कुछ आवश्यक और ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है. मांगपत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि अधिकांश थाना प्रभारी अपने सरकारी मोबाइल नंबर का उपयोग स्वयं नहीं करते और उसे अपने अधीनस्थों को सौंप देते हैं, जिससे आपात स्थिति में लोगों को सीधे संवाद में बाधा उत्पन्न होती है. इसके अतिरिक्त, कई थानों में लैंडलाइन फोन निष्क्रिय पड़े हैं. (नीचे भी पढ़े)

टाइगर मोबाइल की नियमित गश्ती और समय-समय पर उनका थाना स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, ट्रैफिक पुलिस की भूमिका केवल हेलमेट जांच तक सीमित ना हो बल्कि ट्रैफिक जाम से निजात, सड़क सुरक्षा, सुगम आवागमन सुनिश्चित करना भी होना चाहिए. मांग पत्र में उन्होंने बताया कि मुख्य सड़कों पर बसों, ट्रकों, ट्रेलर की अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. साकची, बारीडीह, बिरसानगर, टेल्को, गोलमुरी, सिदगोड़ा, खड़ंगाझार जैसे प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग की कमी के कारण आपराधिक घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं, जिसे रोकने हेतु नियमित एवं प्रभावी गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. इसी प्रकार, विद्यालयों और महाविद्यालयों के आस-पास, विशेष रूप से छुट्टी के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती है, ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु विशेष निगरानी की व्यवस्था हो. विधायक पूर्णिमा साहू ने यह भी चिंता जताई कि शहर के कई हिस्सों में खुलेआम नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे स्कूली बच्चे और युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. इसके विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर इसमें संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो. साथ ही, स्ट्रीट फूड क्षेत्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों के आस-पास खुलेआम नशा सेवन पर रोक लगाई जाए. इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी समस्याओं और सुझावों पर वरीय पुलिस अधीक्षक से शीघ्र और सख्त कार्रवाई का आग्रह किया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव भी मौजूद रहे. वहीं, एसएसपी पीयूष पांडेय ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि इस हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और शहर की विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु हरसंभव सहयोग किए जायेंगे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur jdu meeting-जदयू की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, 31 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष का होगा स्वागत, दिसंबर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी
खबर

jamshedpur jdu meeting-जदयू की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, 31 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष का होगा स्वागत, दिसंबर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी

October 25, 2026
Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती सह विजया मिलन समारोह आयोजित, काव्य कलश में कवियों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित कविताएं
खबर

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती सह विजया मिलन समारोह आयोजित, काव्य कलश में कवियों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित कविताएं

October 25, 2026
jharkhand bjp working committee meeting-कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन भाजपा का राजनीतिक प्रस्ताव-02 सर्वसम्मति से पारित, अबुआ सरकार से ठगुआ सरकार तक,बाबूलाल मरांडी ने राजनीतिक प्रस्ताव में हेमंत सरकार को घेरा, आदिवासी अस्मिता से लेकर भ्रष्टाचार, कुशासन तक उठाए सवाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन से मिले मार्गदर्शन के बाद नई ऊर्जा व उत्साह से लबरेज दिखे कार्यकर्ता

Next Post

Tata steel record : : टाटा स्टील के एलडी 2 में बना नया रिकॉर्ड, वीपी समेत अन्य लोगों ने मनायी कर्मचारियों के साथ खुशियां

Tata motors union : टाटा मोटर्स के जेनरल ऑफिस में मना यूनियन महामंत्री आरके सिंह का जन्मदिन, प्रबंधन के अधिकारियों ने की उज्जवल भविष्य की कामना

Tata steel agm : टाटा स्टील की 118वां आमसभा में नोएल टाटा की पुन: नियुक्ति को मंजूरी, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा स्टील के उज्जवल भविष्य की लकीर खींची, जानें क्या हुआ आमसभा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News