जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंड्रागोड़ा में एक मनिहारी दुकान की छत का एसबेस्टस तोड़कर चोरों ने देर रात 80 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी दुकानदार को गुरुवार सुबह तब हुई, जब उन्होंने पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी. इसके बाद मामला सुंदरनगर थाने तक पहुंचा घटना जोंड्रागोड़ा की है और भुक्तभोगी का नाम गीता देवी है. घटना के संबंध में परिवार के सदस्य हरेंद्र सिंह की ओर से थाने में लिखित शिकायत की गयी है. भुक्तभोगी ने बताया कि उन्होंने रात के 9.30 बजे अपनी दुकान को बंद किया था. आज सुबह जब दुकान पहुंचे तब देखा कि एसबेस्टस अपनी जगह पर नहीं है. भीतर जाने पर देखा कि सामान की चोरी हो गयी है. इसके बाद थाने में जाकर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.




