जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसियों और इमामबाड़ा का सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने ख्वाजा गरीबनवाज कॉलोनी इमामबाड़ा, ज़कीरनगर चौक के इमामबाड़ा और नौजवान अखाड़ा रोड नंबर 14 ईदगाह मैदान का दौरा किया. इस अवसर पर पटमदा डीएसपी बच्चनदेव कुजूर, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार और मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान भी उपस्थित थे. दौरे के दौरान बवानगोड़ा अखाड़ा के लाइसेंसियों मोहम्मद अशरफ हुसैन ने सिटी एसपी चंदन कुमार को बताया कि नवमीं और दशमीं को पुलिस प्रशाशन के द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)
वही रोड नंबर 14 ईदगाह मैदान में मुख्तार आलम खान ने नौजवान अखाड़ा के बारे में बताते हुए कहा कि यहां अखाड़ा बहुत ही शांतिपूर्वक मनाया जाता है जिस कारण पिछले कई वर्ष पहले जिला प्रशासन के ओर से मुहर्रम के अवसर पर प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है और इस वर्ष भी शांतिपूर्ण ढंग से अखाड़ा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर अखाड़ा कमेटी के मेंबर शहीद परवेज ने कहा कि पिछले दिनों आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने सारे इमामबाड़ा एवं लाइसेंसियों से मिल कर आयोजन के बारे में जानकारी ली और इस त्योहार पर पुलिस प्रशाशन आपके साथ रहेगा ताकि त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया जा सके.











