गालूडीह: गालूडीह मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. उन्होंने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोश्वामी ने डॉ मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने ‘दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर देश की एकता के लिए बलिदान दिया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि एक दूरदृष्टि वाले राष्ट्रनायक थे. उनका जीवन राष्ट्र प्रेम, आत्मबलिदान और सेवा भावना की प्रेरणा देता है. इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोश्वामी, जिला अध्यक्ष चंडीचरण साहू, सुमन कल्याण मंडल, लखन मार्डी, दिनेश साहू, देवयानी मुर्मू, करण सिंह, रंजीत वाला, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, हराधन सिंह, सत्या तिवारी, अमरदीप शर्मा, अनूप दास, कौशिक कुमार, संजय महाकुड़ आदि उपस्थित थे.











