गालूडीह: गालूडीह के बराज डिवीजन के गोदाम में मंगलवार शाम को चोरों ने दिनदहाड़े दीवार काटकर कॉपर वायर चोरी करने का प्रयास किया, पर उन्हें सफलता नहीं मिली. थकहार कर बिना चोरी किए ही चोर भागे. जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम तीन चोर बराज डिवीजन के पुराने गोदाम में चोरी कर रहे थे. (नीचे भी पढे)
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात गार्डों ने आवाज सुनी. गार्डों को आते देख तीन चोर लोहा काटने वाला कटर और कपड़ा छोड़कर अंडरवियर में ही भाग निकले. गार्डों ने चोरों को दौड़ाया. इसके बाद चोर झाड़ियों में छुप गए. फिर मौका देखकर फरार हो गए. इधर सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घंटो चोरों को झाड़ियों खोजबीन की लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.



