चाकुलिया:विगत दिनों चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी मध्य विद्यालय से 13 पंखों की चोरी हुई थी. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय हेम्ब्रम ने थाना में आवेदन कर चोरी का मामला दर्ज कराई थी. पुलिस ने कांड संख्या 52/2026 धारा-305/331(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 14/09/2026 को चाकुलिया थाना क्षेत्र के सापधरा गांव निवासी तमिर महतो उर्फ पाण्डु महतो को हिरासत में लिया था. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावे काशीनाथ मंडल बलरामडीही, थाना झारग्राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उक्त दोनों के पास से चोरी के पंखा और पंखा खोलने का औजार बरामद किया गया था. चोरी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पाकुड़िया गांव निवासी भवेश महतो को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर चोरी के चार पंखा और घटना में प्रयोग किया गया एक प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त कर अभियुक्त भवेश महतो को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




