चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी मध्य विद्यालय के अलग-अलग कमरे से विगत दिनों अज्ञात लोगों द्वारा 10 सिलिंग पंखा और तीन दिवाल पंखा की चोरी की थी. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय हेम्ब्रम के लिखित बयान पर चाकुलिया थाना में चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई. 14 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सापधरा गांव निवासी तमिर महतो उर्फ पाडू महतो को गिरफ्तार कर पूछताछ की. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के पूछताछ में तमिर महतो ने स्वीकार किया कि वह अपने एक और साथी के साथ मिलकर विद्यालय से पंखे की चोरी की थी और उक्त पंखे को बंगाल के झाड़ग्राम के काशीनाथ मंडल के पंखा रिपेयरिंग दुकान में बेचने की बात स्वीकार की. आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने बंगाल के झाड़ग्राम में छापामारी कर चोरी हुई पंखे को बरामद कर काशीनाथ मंडल को गिरफतार किया. वहीं एक और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.




