चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के खाड़बांधा गांव में गुरुवार की सुबह वज्रपात होने से गांव निवासी बादल गोप, डमन गोप और उत्तम गोप के मवेशियों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर पंचायत के पंसस प्रतिनिधि जगदिश गोप घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. श्री गोप ने घटना की सूचना संबंधित पदाधिकारी को देकर मवेशी मालिकों को मुआवजा राशि देने की मांग की है. लोगों ने बताया की सुबह में मवेशी मैदान में चर रहे थे तभी अचानक वज्रपात हुई, जिससे मवेशियों की मौत हो गई है. मवेशी चरा रही महिलाएं वज्रपात की चपेट में आने से बाल बाल बची है.




