गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र में हाइवे पर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के पास रविवार अहले सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल बचे. कार चालक ने पीछा करते हुए पुतड़ू टोल प्लाजा के पास बस को रोका, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. सूचना पाकर टोल प्लाजा पहुंची गालूडीह पुलिस ने मामले को शांत कराया. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार कार (संख्या डब्ल्यूबी 30 एजी 6606) धालभूमगढ़ से जमशेदपुर जा रही थी. इसी दौरान रॉयल बस (संख्या जेएच05 सीजे 4148) ने उसे चपेटे में ले लिया. बस की जोरदार ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना के बाद हुए हंगामे के कारण बस में सवार यात्री करीब एक घंटे तक परेशान रहे. बाद में दोनों चालकों ने आपस में समझौता कर लिया.



