आदित्यपुर: झामुमो नेता गणेश महाली पर नगीना पुरी निवासी विवेक उपाध्याय ने अपने जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के समीप सालडीह बस्ती रोड में उनकी जमीन है. जिसपर कई वर्षों से गणेश महाली कब्जा करना चाह रहे हैं. दो दिन पूर्व सरकारी बॉडीगार्ड और अपने समर्थकों के साथ गणेश महाली द्वारा उनकी जमीन पर पहुंचे और ताला तोड़ कर अपना ताला जड़ दिया. विरोध करने पहुंचे उनके पिता और भाई को भद्दी- भद्दी गालियां और धमकी भी दी. इस दौरान महाली के गुंडों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले. ताला तोड़ने के बाद झामुमो नेता के इशारे पर बाउंड्रीवॉल का रंग भगवा से हरा करवा दिया गया और पार्टी का झंडा टांग दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
घटना की सूचना पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची मगर झामुमो नेता के इस दबंगई का विरोध करने के बजाए बैरंग लौट गई. इधर जमीन मालिक विवेक उपाध्याय ने पुलिस को आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. विवेक उपाध्याय ने बताया कि गणेश महाली द्वारा विगत कई वर्षों से उन्हें परेशान किया जा रहा है. जब वह भाजपा में थे उसे वक्त जबरन उनके जमीन पर बीजेपी का झंडा टांग कर बाउंड्रीवाल को भगवा रंग कर दिया जाता था. आज जब वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए हैं तब झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा टांगकर बाउंड्री में हरा रंग करवा कर जमीन छोड़ने की धमकी दी जा रही हैं. उन्होंने बताया यह जमीन उन्होंने अर्जुन सिंह वालिया से एग्रीमेंट कराया है. (नीचे भी पढ़े)
इधर खुद पर लगे आरोपों को झामुमो नेता ने सिरे से खारिज करते हुए जमीन को अपना बताया है. उन्होंने कहा कि साल 2023 में श्रीकांत कुंभकार से 2200 वर्गफीट जमीन खरीदा है जिसका उनके पास पूरा प्रमाण है. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर गुंडागर्दी का आरोप लगा कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. वही इस मामले पर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि जमीन विवाद का मामला संज्ञान में आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी को संज्ञान में दिया गया है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. उन्होंने दोनों पक्षों को जांच होने तक शांति बनाए रखने का निर्देश दिया है.



