जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा स्थित धोरमबांधा इलाके में सोमवार सुबह स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह मछली पकड़ने गए स्थानीय मछुआरों ने नदी में शव को तैरते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के शीतगृह में रख दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. शव की स्थिति को देखकर पुलिस का अनुमान है कि महिला की मौत दो दिन पहले हुई होगी. मृतका की उम्र करीब 16 वर्ष के बीच आंकी जा रही है. घटना के बाद नदी तट पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. कई लोगों ने इसे आत्महत्या की आशंका बताई. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस पहचान करने में जुट गई है.














