जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत एलबीएम रोड स्थित साई मंदिर के समीप 2 दिन पूर्व गोली लगने से घायल युवक आशीष भगत की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गयी है. बता दे कि गोली लगने से घायल आशीष को परिजन बेहतर इलाज के लिए कोलकाता लेकर गए थे मगर उसे बचाया नहीं जा सका. देर रात उसकी मौत हो गयी है. इधर पुलिस ने मामले से जुड़े पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में बाबू सिंह उर्फ टेपर, राहुल यादव उर्फ छोटू, रंजन दास और सूरज दास शामिल है. पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है. संभवत आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है. उधर आशीष की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है.




