चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के लोधाशोली गांव की साप्ताहिक हाट के पास बुधवार की देर शाम को जंगल से निकल कर एक हाथी आ पहुंचा. हाट से सटे उत्क्रमित हाई स्कूल के भवन के पास हाथी आकर खड़ा हो गया. इसके कारण हाट में अफरा तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. हाट से सटे कई घरों के लोग छत पर चढ़ गए. इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. इसके बाद वन विभाग के क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और हाथी को खदेड़ा. फिलहाल उक्त हाथी लोधाशोली से सटे कटाशमारा गांव के पास है. इसके कारण ग्रामीणों में दहशत है. वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम हाथी पर नजर बनाए हुए है. वहीं हाथी के रहने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं.




