चाकुलिया: चाकुलिया के कांवरियों का एक जत्था गुरुवार को बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुआ. रवाना होने के पूर्व कांवरियों ने नागानल मंदिर में पूजा अर्चना की. पुजारी सुखदेव पति ने पुजा करवाई. इसके बाद सभी शाम को ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. (नीचे भी पढ़े)
सुल्तानगंज से कांवर लेकर सभी बाबाधाम देवधर जाएंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. कांवरियों के इस जत्थे में राजीव तिवारी, राजू गोप, संतोष कुमार, पीतांबर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप बेरा, रोहित बाल्मीकि समेत अन्य शामिल है.














