जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा करने के लिए मैनेजमेंट ट्रेनीज कॉमर्शियल के नवचयनित लोग पहुंचे. एचआरएम के सारे मैनेजमेंट ट्रेनीज का यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री और उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने स्वागत किया और मैनेजमेंट और यूनियन के बीच के सौहार्दपूर्ण व्यवस्था की जानकारी साझा की. उपाध्यक्ष संजय सिंह, राजीव चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबू ने यूनियन का दौरा कराया और अपने अनुभवों को साझा किया. इन लोगों ने वीजी गोपाल हेरीटेज को भी देखा और टाटा वर्कर्स यूनियन की इतिहास को भी इस दल ने जाना. इस दौरान ऐतिहासिक समझौता के बारे में भी कई सारी जानकारी साझा की गयी. इंडस्ट्रियल रिलेशन और कर्मचारियों के वेलफेयर के बारे में भी चर्चा की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
यह बताया गया कि टाटा स्टील मैनेजमेंट ने यूनियन के साथ मिलकर काम कर ऐतिहासिक काम किया है और कई सारे मील का पत्थर वाला समझौता करने में सफलता पायी है. कंपनी और यूनियन के समृद्धशाली इतिहास की जानकारी दी और बताया कि किस तरह मजदूरों के हितों को देखते हुए काम किये गये है. मैनेजमेंट ट्रेनीज के लोग काफी प्रभावित रहे और पुराने ऐतिहासिक पहलू को जानकर काफी गदगद रहे. जानकारी भरा यह सेशन रहा, जिसमें यूनियन की ओर से इंडस्ट्रियल हारमोनी पर ऐतिहासिक कदम की जानकारी युवा प्रबंधकीय लोगों को दी गयी. इन लोगों ने यहां आकर कर्मचारियों के वेलफेयर में कैसे बढ़ोत्तरी की गयी और इंडस्ट्रियल रिलेशन को कैसे बनाये रखा जाये और यूनियन की बेहतर प्रबंधन में क्या भूमिका है, इस पर विस्तार से चर्चा की गयी.



