जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रीमियम के संयुक्त तत्वाधान में आगामी रविवार, 20 जुलाई को राजस्थानी संस्कृति और भाषा को समर्पित कार्यक्रम कजरी तीज व सिंधारा का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में महिलाओं के लिए झूला लगाया जाएगा, मेहंदी, चूड़ी, चूरन और कैंडी के स्टॉल लगाए जाएंगे. राजस्थानी संस्कृति परिधान पहनी लगभग 500 महिला शामिल होगी. (नीचे भी पढ़ें)
लोकगीत, नृत्य, मेहंदी, झूले व पारंपरिक खेलों के साथ मनोरंजन का भरपूर संगम होगा तो म्यूजिकल तम्बोला खेल, सावन क्वीन, देवरानी-जेठानी, ग्रुप डांस, हॉउसी समेत महिलाओं और बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता एवं अन्य कई छोटे-छोटे खेलों का आयोजन होगा. सावन क्वीन को मोबाइल फ़ोन के अलावा और भी कई तरह के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे. कार्यक्रम में प्रवेश पत्र से ही प्रवेश मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति अग्रवाल, ममता मुनका, वर्षा चौधरी, मुस्कान अग्रवाल, श्रीजी गर्ग, मनीषा संघी, रेखा अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निधि मोदी, कृतिका गोयल, सपना भाऊका, अंजू चेतानी, कविता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा चौधरी पायल अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, समेत कई सदस्य अहम भूमिका निभाएंगे.



