जमशेदपुर : जमशेदपुर में सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है और सौम्यश्री को मरणोपरांत न्याय दिलाने की मांग की है. फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी के नेतृत्व में उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. सौंपे गए ज्ञापन में मृतक छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की है. वहीं बताया गया है कि छात्रा बीइएड की पढ़ाई कर रही थी. उसके ही कॉलेज में विभागाध्यक्ष द्वारा यौन शोषण का शिकार बनाया गया. छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से भी की परंतु उसकी एक नहीं सुनी गयी. छात्रा बीजेपी और एबीवीपी की सदस्य थी. उसने एनसीडब्ल्यू, यूजीसी, राज्य और केंद्र सरकार तब को टैंग किया, परंतु उसे न्याय नहीं मिला. अंत में 12 जुलाई को वह प्रिंसिपल ऑफिस के सामने खुद को आग लगा ली और 14 जुलाई को उसकी मौत हो गयी. इस मामले में कॉलेज प्रबंधन और विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है. ताकि छात्रा को न्याय मिल सके.



