रांची : रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025-27 के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एकमात्र उम्मीदवार सज्जन कुमार पाड़िया का नामांकन पत्र दाखिल हुआ. मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के आज अंतिम दिन (18 जुलाई) को अपराह्न 4 बजे तक था. शाम 5 बजे नामांकन पत्र जांच करने के बाद सज्जन कुमार पाड़िया की उम्मीदवारी वैध पाई गई. उम्मीदवारी की अंतिम सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक नारसरिया ने बताया कि आज सज्जन कुमार पाड़िया ने मारवाड़ी भवन कार्यालय मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद सारस्वत तथा नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, अमित जालान आदि उपस्थित थे.














