जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड के घोड़ाबांधा से लुआबासा होते हुए पिपला चांदनी चौक से जोड़ने वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका शुक्रवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने निरक्षण किया. इस दौरान विधायक ने घोड़ाबांधा ग्वालाडेरा में सड़क निर्माण को लेकर आ रही अर्चन को लेकर जमीन दाताओं से बात कर उसे दूर किया. वही दूसरी और लुआबासा में जमीन दाताओं को मुआवजा नहीं मिलने पर निर्माण कार्य रुका हुआ था, जिसको लेकर विधायक ने जमीन दाताओं से वार्ता कर उन्हें कल ही उपायुक्त से उनके साथ चल कर मुआवजा के विसय पर वार्ता करने की बात कही. वही भारी बारिश से सड़क पर जलजमाव के कारण गड्ढे उभर आए हैं, जिसको देखते हुए मौके पर ही विधायक के आदेश पर जेसीबी लगवाकर मरामात कार्य शुरू करवाया गया ताकि राहगिरों को समस्या का सामना ना करना पड़े.














