जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर से चांदनी चौक तक पथ निर्माण विभाग द्वारा बन रहे सड़क में लुआबसा में रैयतदारो द्वारा मुआवजा नहीं मिलने के कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित करने के कारण जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के पहल पर जमशेदपुर के उपायुक्त, रैयतदारो के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया. इसमें अपर उपायुक्त (एडीसी), भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह उपस्थित थे. विधायक ने जल्द रैयतदारों के विवाद को दूर कर मुआवजा देने का निर्देश दिया जिससे सड़क निर्माण जल्द से जल्द हो सके. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त ने भू अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को जल्द से जल्द गांव में कैम्प लगा कर सारी समयाओं को दूर करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर मदन गोराई, राजू राणा, जयराम महतों, विद्यापति महतो, सुनील गोराई, एसएस राणा, चीकू गोराई, ग्राम प्रधान मजेंन महतो सहित सभी रैयतदार उपस्थित थे.














