जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को मानगो गुरुद्वारा रोड में विभिन्न इलाकों में संपर्क समस्या समाधान अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व मानगो थाना समिति के थाना अध्यक्ष लालू गौड़ ने किया. इस अभियान में जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई जिला के पदाधिकारी शामिल हुए. जदयू नेताओं ने इलाके का सघन दौरा कर वहां की मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया.नेताओं ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर वहां की साफ–सफाई, नाली सफाई, कचरा उठाओ, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, फॉगिंग, बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, इत्यादि की जानकारी प्राप्त की. भ्रमण के क्रम में स्थानीय लोगों ने बताया की कई स्थान पर नाली क्षतिग्रस्त है जिसके कारण जल निकासी ठीक से नहीं हो रही है.(नीचे भी पढ़े)

सड़क किनारे सटे कई नालों पर स्लैब नहीं है जो बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहे है. क्षेत्र में नियमित साफ–सफाई का भी अभाव होने की समस्या लोगों ने बताई. स्ट्रीट लाइट और विद्युत पोल की मरम्मत की आवश्यकता पाई गई. नेताओं ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया और स्थानीय निवासियों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही सभी समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर यथाशीघ्र समाधान की दिशा में पहल किया जाएगा. नेताओं ने कहा की पूरे मानगो नगर निगम क्षेत्र में साफ–सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मानगो नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर दबाव बनाया जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह, प्रेम सक्सेना, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना महासचिव नीरज साहू, अवतार सिंह, परविंदर राम, नीरज सिंह, अभिजीत सेनापति, योगेंद्र साहू, सागर दत्ता, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, विजय कुमार बर्मन, मनोरंजन सिंह आदि शामिल हुए.


