जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट में वर्ष 2014 के आदर्श आचार संहिता के एक मामले में सम्मानित जमशेदपुर के जिला न्यायालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीय सचिव विजय खां उपस्थित हुए. इसमें अधिवक्ता राहुल गोस्वामी ने केस में पैरवी की जिसके बाद साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने विजय खान को बाइज्जत बरी कर दिया. इसके बाद विजय खां ने सभी सम्मानित अधिवक्ता के प्रति आभार व्यक्त किए जिसमे मुख्य रूप से अधिवक्ता विशेष ख़ान, अधिवक्ता पूजा कुमारी, अधिवक्ता श्वेता सिंह, अधिवक्ता प्रियंका झा आदि अधिवक्ता वहां मौजूद थे. साथ में चंदन पांडेय, दीपक झा, राजू कुमार, ओम पांडेय, शुभम झा, भोला खान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.











