जमशेदपुर : टाटा स्टील में कई सारे बदलाव किये गये है. इसके तहत टाटा स्टील के ग्लोबल वायर बिजनेस काउंसिल का गठन किया गया है. इसके तहत इसका चेयरपर्सन वाइस प्रेसिडेंट लॉन्ग प्रोडक्ट आशीष अनुपम को बनाया गया है. वहीं, हेड बिजनेस एक्सीलेंस व न्यू प्रोजेक्ट लॉन्ग प्रोडक्ट को संयोजक बनाया गया है. वहीं, वीपी इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट अक्षय खुल्लर, चीफ प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी अनुप कुमार त्रिवेदी, इआइसी ग्लोबल वायर इंडिया अनुराग पांडेय, चीफ एचआरबीपी कम्युनिकेशन फंक्शन व प्रोफेट सेंटर किंकिनी दास, चीफ बिजनेस फाइनांस लॉन्ग प्रोडक्ट मनोज कुमार सवारिया, वीपी सेफ्टी हेल्थ व सस्टेनेबिलिटी राजीव मंगल और चीफ लॉन्ग प्रोडक्ट विनित कुमार शाह को काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के एरिया मैनेजर सोसाइटीज राहुल कुमार को कृपाल सिंह की जगह 8 सोसाइटी में जगह दी गयी है. इसके तहत उनको आर्देशायर दलाल मेमोरियल अस्पताल, बाल विहार, सेंटर फॉर हीयरिंग इंपेयर्ड चिल्ड्रेन, कांतिलाल गांधी मेमोरियल अस्पताल, स्कूल ऑफ होप, टाटा रिलीफ कमेटी और टाटा स्टील जुलॉजिकल सोसाइटी का सदस्य बनाया गया है. वहीं, टाटा स्टील जेनरल ऑफिस रिक्रिएशन क्लब का संयुक्त मानद सचिव भी बनाया गया है.











