जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्पोटर्स विभाग में हलचल मची हुई है. कंपनी की हेड स्पोटर्स (जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स में पदस्थापित) विभूति अडेसरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बताया जाता है कि भ्रष्टाचार और टाटा कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के मामले में यह इस्तीफा लिया गया है. बताया जाता है कि वेंडर से अनुचित लाभ का आरोप उनके खिलाफ आया था. इससे पहले भी कंपनी के गेस्ट हाउस का इस्तेमाल करने का मामला था. इन सारे मामलों की जांच की गयी, जिसमें विभूति अडेसरा के खिलाफ लगे आरोप सही पाये गये. इसके बाद उनका इस्तीफा ले लिया गया. वे अपना इस्तीफा सौंप दी. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपना मेल जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल की सराहना की और कहा कि सबका सहयोग मिला. (नीचे भी पढे़ं)
इसके बाद जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स में उनको विदाई दी गयी. विदाई समारोह में मुख्य तौर पर चीफ स्पोर्ट्स मुकुल चौधरी, हेड हेमंत गुप्ता, कृपाल सिंह, रेणु भदोरिया, बिन्नी भगत, सतीश सिंह, संजय मिश्रा, दिनेश रक्षित और अन्य लोग मौजूद थे. विभूति अडेसरा ने इस्तीफा क्यों दिया है इसके बारे में अब तक जानकारी स्पष्ट नहीं की गयी है. स्पोटर्स विभाग में लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे है. बताया जाता है कि विभूति अडेसरा हेड का पदभार संभालने के बाद कई सारे ऐसे फैसले लिये गये, जो विवादों में रहे थे. इसको लेकर विभाग की काफी किरकिरी थी. इसके अलावा एक खास व्यक्ति ने उनके माध्यम से कई सारे कदम गलत कराये, जिस पर वे काफी विश्वास करती थी. हालांकि, इन सारे मसलों पर कंपनी की ओर से कुछ कहा नहीं गया है. वहीं, नये हेड का पदस्थापन भी नहीं किया गया है.



