जादूगोड़ा : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) जादूगोड़ा स्थित सासपुर ग्रुप केंद्र में 23-26 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय झारखण्ड अंतर एथलेटिक्स प्रतियोगिता उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को समापन हो गया. इस अवसर पर कैंप परिसर में ही समारोह आयोजित की गई जहां जादूगोड़ा सीआरपीएफ के केंद्र उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि जवान हमेशा चुस्त दुरुस्त रहे व शारीरिक क्षमता को बनाए रखने को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गई थी. इस दौरान जवानों ने खेल भावना से शानदार प्रदर्शन किया. अंत में उन्होंने जवानों को अनुशासित रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दीं. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के चीफ सिक्युरिटी एंड ब्रांड प्रोडक्शन अरविंद कुमार सिन्हा भी पहुंचे व जवानों का हौसला अफजाई किया. (नीचे भी पढ़े)

अनुशासित रूप से कार्यक्रम की सफलता की सराहना की. कार्यक्रम का सफल संचालन की जिम्मेदारी नीरज कुमार ने निभाई. बताते चले कि प्रतियोगिता में झारखंड सेक्टर के कुल 10 टीमों के 77 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गयी. आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 174 बटालियन, चाईबासा सारंडा जंगल, द्वितीय स्थान 154 बटालियन तथा तृतीय स्थान ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर ने प्राप्त किया है. इसके अतिरिक्त सभी प्रतिस्पर्धाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत व कास्य पदक प्रदान किए गए. इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब 154 बटालियन के हव(जीडी.) कुतुबुद्दीन अंसारी को प्रदान किया गया.मुख्य अतिथि रमेश कुमार, उप महानिरीक्षक ने जानकारी दी कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव एवं प्रतिकूल प्राकृतिक परिस्थिति के चुनौतियों के बावजूद भी प्रतिभागियों ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया.विशिष्ट अतिथि अरविन्द कुमार सिन्हा, चीफ सिक्यूरिटी एवं ब्रांड प्रोटेक्शन, टाटा स्टील द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन व सफल संचालन के लिए ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर की सराहना की. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में इस ग्रुप केन्द्र के डॉ उर्मिला गारी, उप महानिरीक्षक(चिकित्सा), पंकज सिंह, कमांडेंट, डॉ मीना नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नवीन कुमार, द्वि.क.अ., नीरज कुमार, उप कमाण्डेंट, पवन कुमार, उप कमाण्डेंट, टाटा स्टील के किशोर कुमार बिश्वास, रंजीत कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं कोच, समेत अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बल के वीर जवान उपस्थित थे.



