रामगोपाल जेना/चाईबासा : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने रविवार को भारी बारिश से क्षतिग्रस्त जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर स्थित कांकुवा नदी पुल का निरीक्षण किया. उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक मार्ग बनाने और मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने जिला प्रशासन से सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की शीघ्र मरम्मत कराने, कच्चे मकान ढहने से प्रभावित गरीब परिवारों को अविलंब मुआवजा दिलाने, प्रभावितों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने एवं बारिश खत्म होते ही सभी सड़कों के गड्ढों को भरवाने की माग की है. श्रीमती कोड़ा ने कहा कि जिला भाजपा इकाई आपदा की इस घड़ी में आम लोगों के साथ खड़ी है और प्रशासन से त्वरित राहत व पुनर्निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की है. पूर्व सांसद गीता कोड़ा और अन्य भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर प्रशासनिक अधिकारियों से मिल कर काम कराने का आश्वासन दिया.



